मौजमाबाद: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125 वीं जयंती के अवसर पर आज प्रदेश भाजपा कार्यालय में पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। डॉ. मुखर्जी की पावन स्मृतियों को नमन किया। मदन राठौड़ ने कहा कि अपने प्रखर राष्ट्रवादी विचारों और कार्यों से माँ भारती को गौरवान्वित करने वाले मुखर्जी को नमन।