लक्ष्मीपुर: मड़ैया में नवनिर्मित पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन मंत्री ने किया
लक्ष्मीपुर प्रखंड के मड़ैया में गुरुवार को 3 बजे नवनिर्मित पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन बिहार सरकार के परिवहन मंत्री दामोदर रावत ने किया। उद्घाटन के बाद मंत्री ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं ग्रामीणों को संबोधित किया। उन्होंने पंचायत के विकास और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर संवाद करते हुए क्षेत्र के विकास को लेकर चर्चा की।