कोईलवर: कोईलवर में मजदूर दिवस पर भाकपा माले का प्रतिरोध मार्च निकाला गया
अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर भाकपा माले ने कोईलवर में मजदूरों के अधिकारों को लेकर शुक्रवार को प्रतिरोध मार्च निकाला। कार्यकर्ताओं ने चार नए लेबर कोड और मजदूर विरोधी नीतियों का विरोध करते हुए सरकार पर श्रमिक अधिकारों के हनन का आरोप लगाया। प्रखंड सचिव विष्णु ठाकुर नगर सचिव भोला यादव समिति कई कार्यकर्ता शामिल रहे कार्यक्रम दोपहर 3:30 बजे तक चला।