गया टाउन सीडी ब्लॉक: SSP के निर्देश पर पुलिस ने विशेष अभियान में देसी-विदेशी शराब के साथ 9 धंधेबाजों को किया गिरफ्तार
गयाजी पुलिस की कार्रवाई वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार के निर्देश पर कल दिनांक 4 फरवरी बुधवार की मध्यरात्रि को चलाए गए विशेष छापामारी अभियान के दौरान में 60 ली देशी महुआ शाराब,25 ली देशी शराब 39.75 ली विदेशी शराब एवं 01 मोटरसाईकिल के साथ 09 धंधेबाजों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी आज दिनांक 5 फरवरी गुरुवार की शाम 5 बजे के करीब एसएसपी ने दी है।