गया टाउन सीडी ब्लॉक: चंबल एक्सप्रेस में यात्रियों के मोबाइल चोरी कर भाग रहा बांके बाजार का युवक गयाजी जंक्शन पर RPF द्वारा पकड़ा गया
गयाजी आरपीएफ इंस्पेक्टर बनारसी यादव ने आज दिनांक 5 फरवरी गुरुवार की दोपहर 1 बजे के करीब बताया कि आरपीएफ और जीआरपी टीम गया के संयुक्त रूप से प्लेटफार्म पर अपराधिक गतिविधि की निगरानी रखी जा रही थी। इसी क्रम में प्लेटफार्म संख्या 01 पर चंबल एक्स ट्रेन के अंदर से एक व्यक्ति तेजी से उतरकर भागते हुए दिखाई दिया। शक होने पर उक्त व्यक्ति को घेर कर पकड़ा गया।