भगवानपुरा के शासकीय अस्पताल में बढ़ रही मरीजों की भीड़,रोजाना दो सौ से तीन सौ मरीज आ रहे अस्पताल।भगवानपुरा के शासकीय अस्पताल में मौसमी बीमारियों से ग्रसित मरीजों की भीड़ लग रही हैं। इस समय क्षेत्र में डेंगू ,मलेरिया, टाइफाइड सहित अन्य गंभीर बीमारियों का दौर जारी हैं। वही अस्पताल में रोजाना दो सौ से तीन सौ मरीज ओपीडी में इलाज के लिए आ रहे हैं।