पीपलझोपा की कुंदा नदी में तीसरे दिन मिला युवक का शव,पुलिस ने मर्ग कायम किया।थाना क्षेत्र के वन ग्राम पीपलझोपा में गुरुवार शाम को कुंदा नदी में छलांग लगाने वाले युवक की लाश शनिवार सुबह 7बजे घटना स्थल से पांच सौ मीटर की दूरी पर अटका हुआ मिला। जानकारी अनुसार मृतक पीपलझोपा निवासी अमर पिता सारिया 18वर्ष ने गुरुवार शाम को कुंदा नदी में छलांग लगा दी थी।