भगवानपुरा में ईद मिलादुन्नबी पर निकाला जुलूस। इस्लाम धर्म के पैगम्बर मोहम्मद साहब के जन्म दिन ईद मिलादुन्नबी पर भगवानपुरा में जुलुस निकाला गया। जिसमे समाज जनों सहित छोटे बच्चें भी शामिल हुए। बच्चों को बिस्किट, मिठाई,जलेबी,फल फ्रूट बाटे गए। मुस्लिम समाज के लोगों ने स्टॉल लगाकर जुलूस का स्वागत किया। मौलाना शाहिद रजा ने पैगम्बर साहब के जीवन पर प्रकाश डाला।