हनुमानगढ़: हनुमानगढ़ में रात के अंधेरे में न्यायपालिका और परिवहन विभाग ने नियमों की अवहेलना करने वाली बसों के काटे चालान
जिला मुख्यालय पर न्यायपालिका और परिवहन विभाग की टीम ने रात्रि के समय जुगलबंदी से कार्रवाई करते हुए यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाली और नियमों की अवहेलना करने वाली स्लीपर बसो के चालान काटे। इस दौरान स्लीपर बस चालकों में हड़कम्प मच गया। इससे दो दिन पूर्व जज गजेंद्र सिंह तेंनगुरिया के नेतृत्व में चार स्लीपर बसों को सीज करने की कार्रवाई की गई थी।