हेरहंज: छठ महापर्व पर बालूमाथ में हिंद भारती व्रतियों को उपलब्ध कराएगी कई सुविधा,लागत मूल्य से भी कम कीमत पर दूध देने का निर्णय
बालूमाथ स्थित प्रतीक्षा होटल सभागार में हिंद भारती स्वयंसेवी संस्था के कार्यकर्ताओं की बैठक छठ महापर्व को लेकर अध्यक्ष रवि कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई। जिसमें महापर्व पर को लेकर होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा और उसमें आने वाले खर्च पर चर्चा की गई। बैठक में छठ महापर्व को लेकर व्रतियों की सुविधा के लिए छठ घाट की साफ सफाई और कई सुविधा देने पर सहमति बनी।