कोडरमा: प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान को लेकर उपायुक्त ने समाहरणालय में बैठक कर अधिकारियों को दिए निर्देश
प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के संदर्भ में राज्य सरकार के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन कोडरमा द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। इस पहल के तहत टीबी मरीजों की एआई (Artificial Intelligence) आधारित Lost to Follow-up की पहचान, नियमित फॉलो-अप तथा मृत्यु दर को कम करने हेतु प्रभावी कार्य किया जाएगा।