कोडरमा: सदर अस्पताल कोडरमा में मोबाइल चोरी का खुलासा, मरीज के परिजन व सुरक्षाकर्मियों ने चोर को रंगे हाथ पकड़ा
सदर अस्पताल कोडरमा में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से रात्रि के समय मोबाइल चोरी की लगातार शिकायतें सामने आ रही थीं। खासकर रात में सोते समय मोबाइल चार्ज में लगाने के दौरान चोरी की घटनाएं बढ़ रही थीं। इसको लेकर सदर अस्पताल प्रबंधन ने पूर्व में ही सुरक्षा में तैनात कर्मियों को सतर्क रहने का निर्देश दिया था।