कोडरमा: शिक्षा सुरक्षा कवच के तहत पॉलिटेक्निक कॉलेज बागीटांड़ कोडरमा छात्रावास में साप्ताहिक परीक्षा व सम्मान समारोह
जिला प्रशासन कोडरमा की महत्वाकांक्षी पहल शिक्षा सुरक्षा कवच के अंतर्गत पॉलीटेक्निक कॉलेज, बागीटांड़ में निर्मित छात्रावास में रह रहे कक्षा 10वीं एवं 12वीं के छात्र-छात्राओं की शैक्षणिक प्रगति के सतत एवं सुदृढ़ मूल्यांकन हेतु प्रत्येक रविवार साप्ताहिक परीक्षा का आयोजन किया जाता है।