कोडरमा: स्वास्थ्य मंत्रालय की उप सचिव ने निर्माणाधीन करमा मेडिकल कॉलेज के कार्यों की समीक्षा की
परिसदन में आयोजित बैठक में उप सचिव द्वारा उक्त संस्थानों में चल रहे कार्यों एवं निर्माण कार्यों का विस्तृत मूल्यांकन किया गया। उप सचिव ने निर्माण कार्यों एवं अब तक हुई प्रगति पर समीक्षा करते हुए समयानुसार कार्य करने का निर्देश दिये। इस अवसर पर उपायुक्त श्री ऋतुराज, सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार, उपाधीक्षक सदर अस्पताल डॉ. रंजीत, कार्यपालक अभियंता मौजूद थे।