शिवहर: बागमती नदी की जलस्तर में गिरावट शुरू, फिर भी तटबंधों पर रखी जा रही है निगरानी
शिवहर जिले से बहने वाली बागमती नदी में दो दिन के बाद जलस्तर में गिरावट शुरू हुई है. गिरावट शुरू होने के बावजूद भी जिला प्रशासन तटबंधों पर नजर रख रही है. एसडीएम अविनाश कुणाल ने बताया कि पिछले 2 दिन से लगातार बागमती नदी के जलस्तर में वृद्धि हो रही थी. अब बागमती नदी के जलस्तर में गिरावट शुरू हो गया है. इसके बावजूद भी जलस्तर और तटबंध पर निगरानी रखी जा रही है।