शिवहर: शिवहर जिला में दिखा भारत बन्द का असर, वाहन चालकों की हुआ काफी परेशानी, हजारों की संख्या में सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी
अखिल भारतीय अनु० जाति/अनु० जनजाति शिवहर के तत्वाधान में सुप्रीम कोर्ट के खिलाफ अनु० जाति/अनु० जनजाति वर्ग में उप वर्गीकरण के विरुद्ध एवं भारतीय संविधान तथा आरक्षण बचाओ को लेकर आज भारत बंद किया गया था. जिसका असर जिला में भी देखने को मिला है. जहां हजारों की संख्या में कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर भारत बंद को सफल बनाया है. इस दौरान वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई।