शिवहर: मंगलवार देर रात पुरनहिया थाना क्षेत्र के चिरैया गांव में जमीनी विवाद में वृद्ध की पीट-पीटकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
पुरनहिया थाना क्षेत्र के चिरैया गांव में दो पक्षों के बीच जमीनी विवाद में जमकर मारपीट हुआ. जिसमें एक वृद्ध बृजकिशोर सिंह की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. एसपी अनंत कुमार राय ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस पहुंची तो एक वृद्ध को घायल पाया गया उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस जांच में जुट गई है।