सांसद अजय भट्ट ने राज्यपाल बनाए गए दुष्यंत गौतम पर बड़ा बयान दिया..
ब्रेकिंग न्यूज़ - उत्तराखण्ड में नैनीताल उधम सिंह नगर सांसद अजय भट्ट ने नवनियुक्त राज्यपाल बनाए गए दुष्यंत गौतम पर बयान दिया है। उन्होंने दुष्यंत को साफ बताते हुए मामले को न्यायालय के निर्णय पर छोड़ा।
नैनीताल के भीमताल पहुंचे नैनीताल उधम सिंह नगर लोकसभा सांसद अजय भट्ट ने आज अंकिता भंडारी हत्याकांड आरोपी दुष्यंत गौतम के निर्दोष होने पर अपना बयान दिया। भीमताल ब्लॉक कार्यालय में सड़क के शिलान्यास के लिए पहुंचे सांसद अजय भट्ट ने अंकिता हत्याकांड के एक आरोपी अजय गौतम की सफाई में पहली बार मुंह खोला।
उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि
कानून सर्वोपरि है और अंकिता को अपनी बेटी मानते हुए कहा कि उसकी मौत का उन्हें भी दुख है। कहा कि जो हुआ वो गलत हुआ और अपराधियों को सजा मिली है, उन्हें सुप्रीमकोर्ट से भी राहत नहीं मिली है। अजय भट्ट ने कहा कि बिना साक्ष्य के परेशानी हो जाती है और यहां जो भी होगा सामने ही होगा।
सांसद ने पूर्व प्रभारी दुष्यंत गौतम के खिलाफ कोई साक्ष्य नहीं मिलने समेत उनके लिखित में यह देने की उन तारीखों को वो कहीं बाहर थे की बात कही। बताया कि इसके मीडिया ट्रायल हुए और सरकार इस मामले को लेकर हर समय सजग है। उन्होंने ये भी कहा कि आरोप तो लगते हैं, लेकिन सही हैं या नहीं, यह देखना न्यायालय का काम है। इस दौरन सांसद के साथ कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैडा व अन्य नेता मौजूद रहे।
#AnkitaBhandariMurderCase #SansadAjayBhatt #DushyantGautam #gkmnews