गंगोह हत्याकांड: नाहिद हसन के कड़े तेवर, इकरा हसन भी पीड़ित परिवार के साथ थाने पर डटीं
सहारनपुर | गंगोह
गंगोह हत्याकांड को लेकर पीड़ित परिवार और स्थानीय लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर विधायक नाहिद हसन और सांसद इकरा हसन भी पीड़ित परिवार के साथ थाने पहुंचे।
विधायक नाहिद हसन ने कड़े तेवर दिखाते हुए कहा कि यदि आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो गंगोह में घेराव किया जाएगा। वहीं, सांसद इकरा हसन भी पीड़ित परिवार के साथ थाने पर डटी रहीं और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
थाने पर भारी संख्या में लोगों के जुटने से माहौल गरमा गया। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन दिन का समय मांगा है।
अब सभी की नजरें पुलिस की कार्रवाई पर टिकी हैं। देखना होगा कि पुलिस तीन दिन के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार कर पाती है या नहीं।
गंगोह, सहारनपुर से बड़ी खबर
#Gangoh #Saharanpur #NahidHasan #IqraHasan #GangohMurderCase #BreakingNews #UttarPradeshNews #गंगोह #सहारनपुर #हत्याकांड #पुलिसकार्रवाई
Baghpat, Bagpat | Oct 14, 2026