हरिद्वार: पुलिस ने मोतीचूर फ्लाईओवर के पास से 2 किलो 480 ग्राम गांजे के साथ एक गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार
हरिद्वार पुलिस ने मोतीचूर फ्लाईओवर के पास से एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे 2 किलो 480 ग्राम गांजा भी बरामद हुआ है। आरोपी का नाम राजीव राय है जो राजीव नगर बस्ती का निवासी है। आरोपी लंबे समय से गांजा तस्करी का धंधा कर रहा था। सोमवार को गिरफ्तारी कर आरोपी के खिलाफ पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया और उसे कोर्ट में पेश कर दिया।