बांसगांव: भीमापार गांव में तेजी से चल रही चकबंदी, राजस्व टीम की मौजूदगी में भूमि विवादों का निस्तारण
गोरखपुर के सहजनवा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा भीमापार में चकबंदी का कार्य पिछले एक सप्ताह से तेजी के साथ जारी है। गांव में डेरा डाले राजस्व विभाग की टीम भूमि संबंधी मामलों का निस्तारण कर रही है। मंगलवार को लेखपाल अजय यादव, कानूनगो नेबू लाल गुप्ता व एसीओ उमाशंकर राव की मौजूदगी में चक मार्ग, ग्राम सभा की जमीन व विवादित भूखंडों का चिन्हांकन किया गया।