पौड़ी में राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आगाज, 11 जिलों की टीमें ले रहीं हिस्सा।
पौड़ी। इंडोर स्टेडियम में 24वीं तीन दिवसीय राज्य स्तरीय विद्यालय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में विधायक राजकुमार पोरी और मुख्य विकास अधिकारी अशोक जोशी मौजूद रहे। प्रतियोगिता में प्रदेश के 11 जिलों की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं, जबकि उत्तरकाशी और बागेश्वर की टीमें नदारद रहीं। इस दौरान अतिथियों ने कहा कि खेल विद्यार्थियों को मोबाइल की लत से दूर रखने के साथ शारीरिक रूप से स्वस्थ बनाने और उनके सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
Pauri, Garhwal | Oct 22, 2026