सद्गुरु श्री साईनाथ महाराज के जयकारों और भजनों की मधुर स्वर लहरियों के बीच रविवार को साईं मंदिर स्थापना दिवस के पूर्व बाबा की भव्य पालकी यात्रा निकाली गई। श्रद्धा और आस्था से सराबोर इस यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने पालकी का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया और बाबा के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। पालकी यात्रा का शु