#2027 चुनाव से पहले युवा चेहरों पर भी हो रहा है क्या मंथन ?
#क्या भाजपा और कांग्रेस का हाईकमान युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाने की तैयारी में?
राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा जोरों पर है कि आगामी 2027 चुनाव को देखते हुए भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दल युवाओं को अधिक अवसर देने की रणनीति पर विचार कर सकते हैं। यदि पार्टी नेतृत्व युवा चेहरों पर भरोसा जताता है, तो कई पारंपरिक दावेदारों और वरिष्ठ नेताओं के सामने नई चुनौती खड़ी हो सकती है।
युवा नेताओं की बढ़ती सक्रियता, संगठन में उनकी मजबूत पकड़ और जनता के बीच उनकी पहुंच को देखते हुए टिकट वितरण में बड़े बदलाव की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। ऐसे में कई नए चेहरे राजनीतिक समीकरण बदलने का दम रखते हैं।
Pauri, Garhwal | Jun 13, 2026