सहजनवा: सहजनवा इलाके में फेल होने की अफवाह बनी मौत का कारण: 78% से पास छात्रा ने खाया जहर, सच पता चलने पर हो चुकी थी देर
सहजनवा थाना क्षेत्र के तिलौरा गांव में सीबीएसई बोर्ड के नतीजों के बाद एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां फेल होने की अफवाह ने एक 16 वर्षीय छात्रा की जान ले ली। तिलौरा निवासी दुर्गेश धर दुबे की पुत्री आराध्य दुबे, जो नगर पंचायत के सेंट जोसेफ स्कूल में हाईस्कूल की छात्रा थी, को किसी परिचित ने गलत सूचना दी कि वह परीक्षा में असफल हो गई है।