लालगंज: लालगंज में हथियार बरामदगी टीम पर ग्रामीणों का हमला, अभियुक्त को छुड़ाया
लालगंज थाना क्षेत्र के मानपुर गांव में गुरुवार की रात हथियार बरामद करने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। रोड़ेबाजी में एक चौकीदार समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए तथा पुलिस वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया। हंगामे के दौरान ग्रामीण पुलिस हिरासत से एक अभियुक्त को छुड़ाकर भगा ले गए। मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं 11 नामजद एवं 15 अज्ञात