#फिजियोथैरेपी_ने_ऑपरेशन_होने_से_बचाया..
भरतपुर। इंदौर के रहने वाले मदन मोहन वर्षों पुरानी साइटिका की समस्या से पीड़ित थे, जिन्हें बैठने में भारी दिक्कत होती थी और हर जगह इलाज कराने के बाद भी आराम नहीं मिला। डॉक्टरों ने उनको सर्जरी की सलाह दी, जिसके बाद उनके बेटे को किसी ने फिजियोथैरेपी के बारे में बताया। इसके बाद लगभग ढाई महीने तक डॉक्टर वीएन शर्मा फिजियोथैरेपिस्ट द्वारा स्पाइन रोबोटिक डिकंप्रेशन, लेजर थेरेपी और मैनुअल एक्सरसाइज के जरिए फिजियोथैरेपी करने पर वह पूरी तरह स्वस्थ होकर इंदौर लौट गए, जिसे देखकर यही साबित होता है कि जो राहत तमाम गोलियों, दवाइयों, इंजेक्शन से नहीं मिल पाई, वह फिजियोथेरेपी से संभव हो गई।
Bharatpur, Bharatpur | Oct 16, 2026