#रेनू_बनी_डीग_जिला_प्रमुख..
भरतपुर। डीग में भाजपा की रेनू सिंह जिला प्रमुख बन गई है। रेनू सिंह को कुल 22 वोट मिले। उन्होंने कांग्रेस की मूबीना को 15 वोटों से हराया। मूवीना को 7 ही वोट मिले। इस तरह कांग्रेस में 7 वोटों की क्रॉस वोटिंग हुई। डीग जिला परिषद की कुल 29 सीटों में से कांग्रेस को 14, भाजपा को 10, निर्दलीय को 4 और बसपा को 1 सीट मिली है। इस तरह बहुमत के लिए 15 का आकड़ा किसी के पास नहीं था।