विजयपुर में विश्व ओजोन दिवस पर वन विभाग की पहल, विद्यार्थियों ने पोस्टर प्रतियोगिता में दिखाई रचनात्मकता; पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
विजयपुर/चित्तौड़गढ़। विश्व ओजोन दिवस 2026 के अवसर पर वन विभाग विजयपुर की ओर से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय विजयपुर में पोस्टर प्रतियोगिता एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में कक्षा 11वीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। विद्यार्थियों ने ओजोन परत के महत्व और पर्यावरण संरक्षण को लेकर अपने विचार पोस्टरों के माध्यम से प्रस्तुत किए।
प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। वहीं सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को अल्पाहार भी वितरित किया गया।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय वन अधिकारी विजयपुर भूपेन्द्र सिंह शक्तावत ने विद्यार्थियों को ओजोन परत के महत्व और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का