फिरोज़ाबाद: संत नगर में क्लाइंट से समूह की किश्त का तगादा करने गए युवक को 15-16 लोगों ने जमकर पीटा, लहूलुहान होकर कराया मेडिकल
थाना टूण्डला क्षेत्र निवासी अमित कुमार फाइनेंस कंपनी में नौकरी करता है। वह समूह की किश्त लेने को शनिवार दोपहर साढ़े बारह बजे करीबन थाना लाइनपार क्षेत्र संत नगर में गीता देवी पत्नी रामअवतार के यहां गया था। आरोप है जहां 15 16 लोगों ने किश्त मांगने पर जमकर मारपीट कर दी, लहूलुहान कर दिया। सूचना थाना पुलिस को दी गई।