सरधना: पांचली गांव में दबंग पर नाबालिग के अपहरण का आरोप, ग्रामीणों ने थाने में किया हंगामा, पुलिस पर अनदेखी का लगाया आरोप
सरधना क्षेत्र के गांव पांचली बुजुर्ग से एक युवक के कथित अपहरण का मामला सामने आया है। परिजनों ने गांव बापरसी के ही एक राशन डीलर और उसके करीब 25-30 साथियों पर घर में घुसकर मारपीट करने तथा हथियारों के बल पर युवक को जबरन उठाकर ले जाने का आरोप लगाया है। परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद से वे लगातार पुलिस अधिकारियों और थानों के चक्कर काट रहे हैं,