दमोह: शस्त्र लाइसेंस की समस्याओं पर कलेक्ट्रेट में हुई जनसुनवाई, मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी गईं
Damoh, Damoh | Jan 14, 2025 दमोह आज मंगलवार दोपहर 1 बजे से कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट सभागार में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। मुख्य रूप से आज शस्त्र लाइसेंस के लगातार सामने आ रहे आवेदकों को ध्यान में रखते हुए उनकी समस्याओं का निराकरण करने के संबंध में विशेष जनसुनवाई की गई। जहां आवेदकों को मकर संक्रांति पर्व के चलते तिल के लड्डू वितरित कर शुभकामनाएं दी।