दमोह: मारूताल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल व्यक्ति को निजी वाहन से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया
Damoh, Damoh | Jan 13, 2025 दमोह मारूताल के पास आज सोमवार रात 10 से 11 बजे के बीच अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल पड़े व्यक्ति को निजी वाहन की मदद से अभय सिंह के द्वारा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां मौजूद डॉक्टर ने घायल का उपचार शुरू कर दिया है। घटना में घायल की शिनाख्त नहीं हो सकी है। वहीं पुलिस घायल व्यक्ति की शिनाख्त में जुट गई है।