दमोह: नीमखेड़ा के समीप दो बाइकों के बीच हुई टक्कर, दो की मौत व दो लोग गंभीर रूप से हुए घायल
Damoh, Damoh | Jan 13, 2025 दमोह जिले के रजपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले नीमखेड़ा के पास आज सोमवार शाम 5 से 6 बजे के बीच दो बाईकों की आमने सामने से हुई जोरदार भिड़ंत में 2 की मौके पर ही मौत हो जाने की घटना सामने आई है। वहीं दो गम्भी रूप से घायलों को 108 एम्बुलेंस की मदद से बटियागड CHC में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कार्य गया है।