मंदसौर: डीजे की तेज आवाज कम करने को कहने पर बुजुर्ग की हत्या, गांधी चौराहा पर हुआ प्रदर्शन
मंदसौर के ग्राम मालियाखेड़ी में ट्रैक्टर पर तेज डीजे की आवाज कम करने को लेकर हुए विवाद में भेरूलाल पर कथित रूप से महेश ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। गंभीर घायल भेरूलाल की उदयपुर में उपचार के दौरान मौत हो गई, आक्रोशित परिजनों ने 18 जुलाई रात गांधी चौराहा पर शव रखकर प्रदर्शन किया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है,