शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में साइकिल वितरण कार्यक्रम संपन्न, 90 छात्रों के खिले चेहरे
शामगढ़। स्थानीय शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में निःशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर परिषद (नपा) अध्यक्ष श्रीमती कविता नरेंद्र यादव उपस्थित रहीं।
मां सरस्वती के पूजन से शुरुआत कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की तस्वीर पर माल्यार्पण,दीप प्रज्वलन और पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इसके बाद विद्यालय परिवार द्वारा अतिथियों का माला पहनाकर और स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया गया। स्वागत भाषण प्राचार्य बाबूलाल जांगड़ा ने दिया
90 छात्राओं को मिली साइकिल
शासन की लोक कल्याणकारी योजना के तहत विद्यालय की 90 पात्र छात्रों को मुख्य अतिथि श्रीमती कविता नरेंद्र यादव ने साइकिलें प्रदान की गईं। साइकिल पाकर छात्रों के चेहरे खुशी से खिल उठे। छात्रों ने शासन और अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब उन्हें स्कूल आने-जाने में सुविधा होगी और उनका समय भी बचेगा।
नपा अध्यक्ष श्रीमती कविता नरेंद्र यादव ने छात्रों को संबोधित करते हुए उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रदान की व शाला परिसर में एक चद्दर शेट डस्टबिन वाटर कूलर लगाने की घोषणा की
कार्यक्रम का कुशल संचालन आशुतोष रत्नावत शिक्षिका आभा गोस्वामी एवं आभार अनिल तिवारी ने माना इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य,समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित रहे। narendra yadav