रोजगार मेले में 149 युवाओं का हुआ पंजीयन, 62 का हुआ प्राथमिक चयन
जिले में रोजगार उन्मुख गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शासकीय आईटीआई मंदसौर में जिला रोजगार कार्यालय एवं जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र मंदसौर के संयुक्त समन्वय से युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिस मेले का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ नगर पालिका उपाध्यक्ष श्रीमती नम्रता चावला द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
मेले में उपस्थित दस निजी कंपनियों के प्रतिनिधियों द्वारा साक्षात्कार एवं चयन प्रक्रिया के माध्यम से 62 युवक- युवतियों का प्राथमिक स्तर पर चयन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी भी युवाओं को प्रदान की गई। मेले में आदिम जाति कल्याण विभाग, पशुपालन विभाग, मध्यप्रदेश आजीविका मिशन, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र द्वारा स्टॉल लगाकर विभागीय योजनाओं एवं सुविधाओं की जानकारी दी गई। मेले के माध्यम से युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार एवं कौशल विकास के विभिन्न अवसरों से अवगत कराया गया।
#Mandsaur
#मंदसौर
42 views | Mandsaur, Madhya Pradesh | Jul 24, 2026