जहानाबाद: शाहोबिघा के समीप स्थित फल्गु नदी में एक व्यक्ति का मिला शव परिजनों ने पीट पीट कर हत्या करने का लगाया आरोप
जहानाबाद के शाहोबिघा के समीप स्थित फल्गु नदी में एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई। एवं परिजनों में कोहराम मच गया। घोसी थाने की पुलिस के द्वारा व्यक्ति के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा की मृतक शाहोबिघा पुरनका टोला गांव निवासी रामजी यादव हैं। जिनकी पिट पीट कर हत्या हुई है।