जहानाबाद: महिला नेत्री संजू कोहली ने राजद का थमा दामन, लगाया गंभीर आरोप
महिला नेत्री संजू कोहली ने जदयू से किनारा करते हुए राजद का दामन थाम लिया है। आज जिले के सुगांव में अयोजित हुए नेता प्रतिपक्ष सह पूर्व उप मुख्यमंत्री श्री तेजस्वी यादव के जनसभा के दौरान राजद का दामन थाम लिया इस दौरान उन्होंने जदयू पार्टी एवं मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार पर देश विरोधी कार्य करने साहित कई गंभीर आरोप लगाए।