जहानाबाद: सेदपुर गांव में फांसी लगाकर एक गर्भवती महिला ने किया आत्महत्या, शव का पोस्टमार्टम है जारी
जहानाबाद के टेहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत सेदपुर गांव में एक गर्भवती महिला ने पंखे से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी जिसके बाद घटना की सूचना टेहटा थाने को दी गई। मौके पर पहुंची टेहटा थाने की पुलिस के द्वारा दरवाजा तोड़कर महिला के शव को बाहर निकाला गया। एवं शव को कब्जे में लेकर जहानाबाद सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम हेतु लाया गया जहां आगे की प्रक्रिया जारी है।