मंदसौर बगीचे की जमीन पर मंदिर निर्माण को लेकर विवाद, रहवासियों से मारपीट का आरोप
राजहंस कॉलोनी, गांधीनगर के पास बगीचे की जमीन पर मंदिर निर्माण को लेकर रविवार को विवाद हो गया। रहवासियों का आरोप है कि इस्कॉन मंदिर से जुड़े लोगों द्वारा बगीचे की जमीन पर मंदिर का निर्माण कर कब्जा किया जा रहा है। आज रहवासियों ने मौके पर पहुंचकर इस पर आपत्ति जताई, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया।
रहवासियों ने आरोप लगाया कि आपत्ति करने पर उनके साथ मारपीट की गई। घटना के बाद दोनों पक्ष शिकायत दर्ज कराने के लिए वाय.डी. नगर थाने पहुंचे। पुलिस द्वारा दोनों पक्षों की शिकायत लेकर मामले की जांच की जा रही है।
बगीचे की जमीन पर निर्माण को लेकर लगाए जा रहे कब्जे के आरोपों की वास्तविकता क्या है और विवाद की शुरुआत किस बात को लेकर हुई, यह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।