#बैंक के भीतर ही सुरक्षित नहीं ग्राहकों की जमा-पूंजी! #बलिया जनपद के #बेल्थरारोड चौकियां मोड़ स्थित इंडियन बैंक में उचक्कों ने गिनने के बहाने वृद्ध को अपने जाल में फंसाकर 15 हजार रुपये उड़ा दिए। दो शातिरों ने पहले 50 हजार की गड्डी हाथ में ली और फिर बड़ी सफाई से रकम पर हाथ साफ कर दिया। वृद्ध ने हिम्मत दिखाते हुए एक आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसका शर्ट का पॉकेट ही हाथ में आ गया, लेकिन दोनों बाइक सवार फरार हो गए। पीछे छूट गया मोबाइल और चप्पल, मगर सवाल यह है कि बैंक के भीतर सक्रिय ऐसे उचक्कों पर आखिर निगरानी कौन रखेगा?
#followerseveryone #nonfollowersviewers #rnewsmanch
#BalliaNews #BankTheft #CrimeNews #UttarPradeshPolice #BeltharaRoad