बैतूल नगर: बैतूल: प्रशासन ने समय रहते दो बाल विवाह रुकवाए
बैतूल जिले में प्रशासन बाल विवाह के खिलाफ लगातार सख्तकार्रवाई कर रहा है। इसी कड़ी में बैतूल विकासखंड के ग्रामझगड़िया में शुक्रवार को दो बाल विवाह रुकवाए गए। महिलाएवं बाल विकास विभाग की टीम को सूचना मिली थी कि गांवमें दो नाबालिग लड़कियों की शादी 4 मई को होने वाली है। पहली सूचना एक 17 वर्षीय बालिका के विवाह से संबंधितथी, जिसका जन्म 6 जून 2009 को हुआ था।