तानसेन: ग्वालियर में दंपती से लूट, 3 बाइक सवार बदमाश महिला का बैग छीनकर फरार
ग्वालियर के हजीरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार 3 अज्ञात बदमाशों ने चलती स्कूटी पर सवार दंपती को निशाना बनाते हुए महिला का बैग छीन लिया। घटना कार बाजार के सामने की बताई गई है। पीड़ित डॉ. दीपक कुमार देवांगन IIITM ग्वालियर में सहायक प्राध्यापक हैं। वह अपनी पत्नी को रेलवे स्टेशन से लेकर घर लौट रहे थे, तभी पीछे से आए 3 बदमाश उनकी पत्नी से बैग झपटकर फरार हो गए।