बिछिया: कान्हा की चर्चित बाघिन ‘सुनैना’ की मौत, क्षेत्र के लिए संघर्ष की आशंका
मंडला के कान्हा टाइगर रिजर्व में मशहूर बाघिन सुनैना (टी-122) का शव कन्हारी बीट में आज रविवार की शाम 5 बजे मिला, जिससे वन विभाग और वन्यजीव प्रेमियों में शोक है। शुरुआती पोस्टमार्टम में शरीर पर गहरे घाव मिले हैं, जिससे दूसरे बाघ से संघर्ष (टेरिटोरियल फाइट) की आशंका जताई गई है। जांच में शिकार के कोई संकेत नहीं मिले हैं। विसरा सैंपल फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे गए