रायडीह: विश्वकर्मा पूजा पर पूरनाटोली में सांस्कृतिक मंच सजा, दिनभर गीत-संगीत पर झूमे ग्रामीण
Raidih, Gumla | Sep 18, 2026 पूरनाटोली में विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रायडीह प्रखंड के सिलम निवासी नायक समाज के जिला अध्यक्ष सह समाजसेवी खुशमन नायक और विशिष्ट अतिथि समाजसेवी भोला चौधरी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।