अशोक नगर: कलेक्टर ई-रिक्शा से कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे, कहा- अधिकारी इलेक्ट्रिकल व सार्वजनिक वाहनों का उपयोग करें
अशोकनगर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के आव्हान पर पर्यावरण सरंक्षण,स्वच्छ ऊर्जा तथा डीजल-पट्रोल की बचत को बढावा देने के उद्देश्य से कलेक्टर साकेत मालवीय सहित अधिकारियों द्वारा अपने निवास से शुक्रवार को 10 बज सार्वजनिक वाहन इलेक्ट्रिकल ई-रिक्शा में सवार होकर अपने-अपने कार्यालय पहुंचे।