सिवनी: दीपावली पर कोतवाली पुलिस ने जुआ फड़ पर छापा मारा, 16 जुआरी गिरफ्तार
Seoni, Seoni | Nov 8, 2026 दीपावली पर्व के दौरान सिवनी में जुआरियों पर कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मंगलीपेट क्षेत्र में जुआ खेल रहे 16 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने जुआरियों के कब्जे से 12 मोबाइल फोन और 2 बाइक जब्त की हैं। बताया गया कि आरोपी ताश के पत्तों पर हार-जीत का दांव लगा रहे थे। एक माह में जुआरियों के खिलाफ कोतवाली पुलिस की