बड़ौत: बड़का गांव में तालाब की भूमि पर 150 अवैध कब्जों को 15 दिन में हटाने का नोटिस, बुलडोजर कार्रवाई की चेतावनी
Baraut, Bagpat | Jul 13, 2026 बड़ौत तहसील क्षेत्र के बड़का गांव में तालाब की सरकारी भूमि पर हुए अवैध कब्जों के खिलाफ तहसील प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। सोमवार को तहसीलदार न्यायालय ने लगभग 150 कब्जाधारियों को नोटिस जारी कर 15 दिन के भीतर स्वयं अवैध निर्माण हटाने का निर्देश दिया है। नोटिस में चेतावनी दी गई है कि यदि निर्धारित अवधि में अतिक्रमण नहीं हटाया गया, तो प्रशासन बुलडोजर चलाकर इसे