तमनार: पूंजीपथरा में 14 टन स्क्रैप से लदा माजदा पकड़ा गया, ₹11.98 लाख की संपत्ति जब्त
पूंजीपथरा पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत करीब 14 टन अवैध स्क्रैप और माजदा वाहन समेत 11 लाख 98 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की। पुलिस ने ओडिशा निवासी आरोपी चालक को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की है।